उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

नीम बीच में अज्ञात व्यक्ति नदी में डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 मई । गंगा नदी के किनारे स्थित नीम बीच क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना नीम बीच के समीप पांडव पत्थर क्षेत्र में हुई। मौके से SDRF टीम को उक्त व्यक्ति के कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिससे उसकी उपस्थिति और डूबने की आशंका की पुष्टि होती है।

फिलहाल SDRF की गोताखोर टीम नदी में गहन तलाशी अभियान चला रही है, जबकि मुनिकीरेती पुलिस द्वारा व्यक्ति की पहचान सहित अन्य आवश्यक जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।

SDRF अधिकारी कविन्द्र सजवाण के अनुसार, “सूचना मिलते ही हमारी टीम तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर कपड़े और अन्य वस्तुएं मिलने के बाद डूबे हुए व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस के साथ समन्वय कर हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।”

स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी किनारे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर फिर से समीक्षा की जा रही है।

इस खबर के अपडेट के लिए जुड़े रहें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!