Ad image

स्वच्छता की ओर एक और कदम: वार्ड नंबर 07 बाल्मीकि बस्ती में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जून 2025 । नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को वार्ड नंबर 07 बाल्मीकि बस्ती में एक वृहत स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत ने स्वयं किया, जिसमें नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर नालियों की सफाई, सड़कों से बाजरी एवं मलबा हटाना, झाड़ियों की कटाई और प्लास्टिक कचरे का निस्तारण जैसे कार्य किए गए।

अभियान के दौरान पालिका की जेसीबी मशीन का उपयोग कर भारी मात्रा में जमा कचरे और मलबे को हटाया गया। श्री रावत ने खुद भी श्रमदान कर आम जनता को प्रेरित किया।

पालिका बोर्ड के गठन के बाद शहर में हर सप्ताह सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है — पहले हर शनिवार और अब हर बुधवार को यह सिलसिला नियमित रूप से चल रहा है। इस सकारात्मक पहल से स्थानीय नागरिक, संस्थाएं और व्यापारी वर्ग भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और स्वच्छता के इस जन आंदोलन को नई गति मिल रही है।

पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत ने जनता से अपील की कि—

“कोई भी व्यक्ति अपने आसपास, नालों या सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंके। सभी नागरिक अपने घर का कचरा जैविक, अजैविक, खतरनाक और सैनिटरी कचरे के रूप में अलग-अलग करके पालिका द्वारा संचालित कूड़ा वाहनों को ही दें।”

अध्यक्ष जी ने बताया कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य है कि नई टिहरी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ नगर बनाया जाए। इसके लिए हर क्षेत्र में अभियान चलाकर जन-जागरूकता एवं सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने विशेष आग्रह किया कि—

“हर नागरिक सप्ताह में एक दिन – विशेष रूप से रविवार को – अपने घर के आसपास व मोहल्ले में स्वयं सफाई करें। इससे न केवल स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।”

नारा दिया गया:

“स्वच्छ टिहरी, स्वस्थ टिहरी —
खुद रखोगे साफ, तभी अगली पीढ़ी बढ़ाएगी हाथ।”



Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!