कांग्रेस की अहम बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन: एकजुट होकर लड़ें चुनाव – विक्रम सिंह नेगी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय नई टिहरी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शिरकत की।

विधायक नेगी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने आमजन को त्रस्त कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है। अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाना होगा।

बैठक में विभिन्न विधानसभा प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें पूरन सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, वीरेंद्र कंडारी, महेंद्र सिंह नेगी, डॉ. प्रताप भंडारी, नरेंद्र रमोला, शोभन सिंह नेगी, उत्तम असवाल, मुरारी लाल खंडवाल, महेश जोशी, राकेश थलवाल, शरत सिंह सजवान, कुंवर सिंह राणा, ज्योति प्रसाद भट्ट, हरिओम भट्ट, गब्बर सिंह रावत और मनीष पंत प्रमुख रहे।

बैठक में रणनीति तय की गई कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!