DM पौड़ी का सख्त संदेश: जर्जर पुलों की रिपोर्ट दो, वरना होगी कार्रवाई

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 17 जून 2025 | जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लापरवाह विभागों को दो टूक चेतावनी दी। सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से लंबित शिकायतों पर पंचायती राज, ऊर्जा निगम और इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

👉 ई-ऑफिस में शून्य प्रगति पर जलागम उप निदेशक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश हुए।
👉 बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने वालों को 24 घंटे की मोहलत।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन पर भी जिलाधिकारी सख्त दिखे:

  • पेयजल टैंकों की सफाई तत्काल सुनिश्चित हो
  • नगर निकाय सभी नालियों की सफाई करें
  • हर कार्यालय का नाम संस्कृत में लिखा जाए
  • नदियों की सफाई एसडीएम और खनन अधिकारी कराएं
  • जर्जर पुलों की रिपोर्ट फौरन दें, वरना जिम्मेदारी तय होगी

डॉ. चौहान ने दो टूक कहा— “काम में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं। जो निर्देशों की अनदेखी करेगा, उस पर कार्रवाई तय है।”

बैठक में एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!