Ad image

मध्यप्रदेश से साइबर ठग गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 जून 2025 । थाना कीर्तिनगर क्षेत्र में ₹5.5 लाख की साइबर ठगी के प्रकरण में वादी सौरभ कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल टिहरी गढ़वाल ने ठगी के मुख्य आरोपी अर्पित जैन (निवासी इंदौर, म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त ने खुद को Stock Strategy Exchange Group से जुड़ा बताकर स्टॉक मार्केट में दो से तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और वादी से ₹5,50,000 विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जांच में यह राशि यूको बैंक के उस खाते में पाई गई जो “वैष्णवी ट्रेडिंग कम्पनी” नाम से अभियुक्त के नाम पर पंजीकृत है।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने 06 जून 2025 को आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद हुआ। बैंक स्टेटमेंट में बीते एक महीने में करीब ₹3 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत CJM टिहरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है।

पुलिस टीम: एसआई अरुण त्यागी, सीटी मयंक बलूनी, सीटी अजयवीर (साइबर सेल)

पुलिस की अपील: आमजन से अनुरोध है कि निवेश संबंधी किसी भी प्रस्ताव को सत्यापित किए बिना धन का लेन-देन न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल को दें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!