पंचायत उन्नति सूचकांक सम्बन्धी जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आहूत की गई। देर सायं तक चली कार्यशाला में पंचायत उन्नति सूचकांक (Panchayat Advancement Index-PAI 1.0) वित्तीय वर्ष 2022-23 की जानकारी एवं PAI 2.0 की मुख्य विशेषताएँ और बदलाव साझा किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को डेटा को सही से और समयांतर्गत भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहले ही अपनी तैयारी कर लें। पिछले डेटा का अध्ययन करते हुए काम करें, साथ ही अपने अधीनस्थों के काम को भी चेक करें, जहां सुधार की आवश्यकता हो, उसे ठीक कर लें। पुलिस विभाग को थानों का डेटा समय से उपलब्ध कराने को कहा गया। डीपीआरओ को डेटा संग्रह प्रारूप सभी को उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में डाटा एकत्रीकरण एवं रख-रखाव के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय हेतु डीपीआरओ जनपद नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रकरण में ब्लॉक स्तर पर बीडीओ तथा विभागीय स्तर पर समस्त रेखीय विभागों के हेड नोडल अधिकारी होंगे। सभी को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप समयान्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

डीपीआरओ एम.एम. खान ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के मापन के उद्देश्य से तैयार किए गए पंचायत विकास सूचकांक के विषय में डाटा एकत्रीकरण एवं रख-रखाव के लिए ग्राम पंचायत स्तर तथा सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी एवं प्रकरण से सम्बन्धित कार्यों के सम्पादन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायती संस्थाओं में स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में हुई प्रगति को मापने तथा वर्ष 2030 तक राष्ट्रीय सतत विकास एजेंडा प्राप्त किए जाने हेतु पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा पंचायत विकास सूचकांक को परिवर्तित कर पंचायत उन्नति सूचकांक तैयार किया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के  PAI 2.0 की पूरी प्रक्रिया को 30 सितम्बर 2025 तक पूरा किया जाना हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका, स्वास्थ्य, बच्चों के अनुकूल, पर्याप्त पानी, साफ और हरा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सुरक्षित, सुशासन तथा महिला हितैषी 9 लक्ष्यों पर कार्य किया जाना है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 30 जून को ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 01 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर PAI 2.0 पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की शुरूआत की जाएगी, जिसे 15 जुलाई, 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। ब्लॉक नोडल अधिकारियों द्वारा 31 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर तथा जिला स्तरीय सत्यापन टीम द्वारा 15 अगस्त, 2025 तक जिला स्तर पर PAI डेटा का सत्यापन पूर्ण करना है। राज्य टीम द्वारा 31 अगस्त तक राज्य स्तर पर PAI डेटा का सत्यापन पूर्ण करना है तथा 30 सितंबर, 2025 तक केन्द्रीय लॉगिन पर सत्यापित PAI डेटा को अपलोड करना है।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, एडीपीआरओ राकेश शर्मा, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी धारा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!