Ad image

मयूर दीक्षित बने डीएम हरिद्वार, निकिता खंडेलवाल होंगी डीएम टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड शासन द्वारा 3 जून 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश संख्या 447/XXX-1/2025 के अनुसार श्री मयूर दीक्षित (आईएएस-2013), जो वर्तमान में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत थे, को अब जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।

वहीं श्रीमती नितिका खण्डेलवाल (आईएएस-2015), जो वर्तमान में अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक USAC तथा प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के पद पर कार्यरत थीं, को अब जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को अपने नवीन पदों पर कार्यभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!