राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “मेरी योजना, मेरा अधिकार” विषयक संगोष्ठी आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 जून 2025 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के राजनीति विज्ञान विभाग परिषद् के तत्वावधान में आज “मेरी योजना, मेरा अधिकार – अपणि सरकार जनता के द्वारा” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

संगोष्ठी में छात्रों को समाज कल्याण, महिला कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल, चिकित्सा व आयुष, खादी ग्राम उद्योग, पर्यावरण, पशुपालन, वन, आवास, पंचायती राज, राजस्व, परिवहन, आधार केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर), आपदा प्रबंधन, सैनिक कल्याण (उपनल), कृषि, मत्स्य पालन, पर्यटन, अनुसूचित जाति कल्याण, पेयजल, सूचना आयोग और रेशम विभाग जैसी अनेक विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, निवेश अवसरों और चयन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी उपस्थित छात्रों को इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को युवाओं को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

यह संगोष्ठी विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि भविष्य की योजना बनाने में भी सहायक सिद्ध हुई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!