केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंसे, SDRF ने सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग, 3 जुलाई 2025 । उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में मलबा और सड़कें टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग के पास देर रात अचानक मलबा गिरने से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंस गए। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब मलबे ने रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रास्ता बनाकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हालांकि, सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही अब भी बाधित है। SDRF की टीमें लगातार केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने में जुटी हैं।स्थानीय प्रशासन और SDRF स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी हैं। भारी बारिश के चलते यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!