Ad image

कैम्प्टी पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चंबा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दो पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल, 7 जुलाई 2025 । थाना कैम्प्टी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 6 जुलाई 2025 को ग्राम कोडी यात्री शेड के पास से गजेन्द्र सिंह (55 वर्ष), पुत्र श्री देव सिंह, निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील नैनबाग, थाना कैम्प्टी, जनपद टिहरी गढ़वाल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही के तहत की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहन सिंह (70 ना0पु0) और कांस्टेबल राजेन्द्र नेगी (186 ना0पु0) शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कैम्प्टी में मुकदमा संख्या 58/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बरामद सामग्री: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब (सफेद प्लास्टिक जरीकेन में)।
पुलिस का यह अभियान अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

चंबा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दो पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार
एक अन्य मामले में चंबा पुलिस ने महिपाल सिंह (43 वर्ष), निवासी पटुडी, नागणी, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 96 पव्वे (2 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, और क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में उपनिरीक्षक नवीन नौटियाल, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और भारत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त के खिलाफ थाना चंबा में मुकदमा संख्या 17/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!