ऑपरेशन कालनेमि के तहत मुनिकीरेती पुलिस की कार्रवाई, 13 ढोंगी बाबा चिन्हित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

चौकी जानकीपुल व तपोवन पुलिस द्वारा घाटों व आश्रमों के आसपास छद्म रूप में रह रहे 13 ढोंगी बाबाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और इनके भविष्य में किसी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई गई थी।

चिन्हित व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु, नेपाल व हिमाचल प्रदेश के निवासी शामिल हैं।

विशेष रूप से भूतनाथ नामक व्यक्ति जो लंबे समय से एक खंडहर में परिवार सहित रह रहा था, को पुलिस द्वारा मानवीय आधार पर आर्थिक सहायता दी गई और उसे उसके गृह जनपद हिमाचल प्रदेश भेजा गया।

यह अभियान क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने हेतु लगातार जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!