नवदुर्गा मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – दिनेश डोभाल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 जुलाई 2025। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नवनियुक्त सदस्य और राज्य आंदोलनकारी दिनेश डोभाल ने सोमवार को नवदुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिसर में स्थित गेस्टहाउस, कर्मचारी आवास और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डोभाल ने बताया कि लगातार बारिश से परिसर की फर्श और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही वर्षों से रंग-रोगन नहीं होने से मंदिर की सुंदरता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा मंदिर को प्रमुख धार्मिक स्थल और झील दर्शन बिंदु (लेक व्यू प्वाइंट) के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।

परिसर में टिहरी की ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े कुछ सामान भी सुरक्षित रखे गए हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शित करने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे आम जनता इन धरोहरों को देख नहीं पाती। डोभाल ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मंदिर समिति बोर्ड को सौंपी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा परिसर में फूलों और पूजा उपयोगी पौधों का रोपण और देखरेख की सराहना की गई। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है।

निरीक्षण के समय भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व अध्यक्ष राम लाल नौटियाल, नगर मंडल महामंत्री शांति खंडूड़ी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, अनसूया विकास समिति के पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!