नई टिहरी में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस, हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी में मोहर्रम के अवसर पर इमामबाड़े से ताजिया जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नौजवानों ने मर्सिया पढ़कर उनकी शहादत को याद किया।
मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ अली ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने सत्य, न्याय, ईमानदारी, अहिंसा और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमें सच्चाई, इंसाफ और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर इमरान खान, सज्जाद बक्श, हसनैन खान, अब्बास खान, मोहम्मद शानू, सद्दाम खान, दिलसाद शेख, मुशअब अली, अमजद खान, ऐमन हुसैन, जमीर मंसूरी, शानू अहमद, फरमान अहमद, इरशाद, महबूब बक्श, जावेद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!