त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी ने थौलधार ब्लॉक का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जुलाई 2025 । त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को विकासखंड थौलधार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ आपदा नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, मतपेटियों की सुरक्षा और भोजन जैसी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए 121 बूथों की मतपेटियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) मनोज डोभाल ने जानकारी दी कि मतदान कार्मिकों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है और सभी को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीडीओ मोहम्मद असलम, रिटर्निंग ऑफिसर प्रशांत भारद्वाज, बीडीओ स्नेह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!