उत्तराखंड भाजपा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे संतों के द्वार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट ने नृसिंह वाटिका आश्रम खांड गाँव नंबर एक रायवाला पहुंचकर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके जीवन पर संत महन्तों का वरदहस्त हमेंशा से रहा है और उन्हें विश्वास है कि जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें संतों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। अपने आश्रिबचन में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि महेंद्र भट्ट जब छात्र राजनीति में भी थे तब से लेकर आजतक हमेशा संतों के सानिध्य में रहे और यही कारण है कि उनका राजनीतिक जीवन बेदाग छवि का रहा है। उन्होंने महेंद्र भट्ट के राजनीतिक जीवन की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए भगवान नृसिंह देवता और बद्रीनाथ जी के दरबार में  कामना की।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी ललित चरण दास, स्वामी कार्तिकेय महाराज, चैतन्य गौड़ीय मठ के निरंजन दास जी, ब्रहमचारी अशोक प्रपनाचार्य , आश्रम संचालक माँ देवेश्वरी जी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!