आचार्य बालकृष्ण के अवतरण दिवस पर योग व वृक्षारोपण किया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 अगस्त 2025। योग पार्क बौराड़ी, नई टिहरी में परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी का “अवतरण दिवस” भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला, किसान एवं युवा योग समितियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र सिंह रावत (आजीवन संरक्षक, भारत स्वाभिमान टिहरी) ने की।

इस अवसर पर योग, प्राणायाम, हवन व औषधीय वृक्षों जैसे नीम, आंवला, पीपल, अमरूद, कचनार, जामुन आदि का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। साथ ही गिलोय, एलोवेरा, तुलसी, अश्वगंधा सहित कई औषधीय पौधों का वितरण भी हुआ। “करें योग, रहें निरोग” सिद्धांत पर आधारित कार्यक्रम में लोगों को योग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी एडवोकेट जगजीत सिंह नेगी ने आचार्य बालकृष्ण को “आधुनिक भारत के धन्वंतरि” की उपाधि देते हुए उनके योगदान की सराहना की। संरक्षक कमल सिंह मेहर ने बताया कि आचार्य जी की अनेक पुस्तकें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं और 15 भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति की जैकेट्स का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सोना नेगी, दरमियांन सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह राणा, हेमलता भट्ट, संगीता राणा, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, उर्मिला देवी, सीमा रावत, उर्मिला नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!