Ad image

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला का संकल्प– शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले की जनता को बेहतर शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उपलब्ध कराना है।

मान सिंह रौतेला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में पूरी एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए वे खासकर वंचित और पिछड़े इलाकों के लिए ठोस योजनाएं तैयार कर कार्यान्वित करवाएंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रेसवार्ता की शुरुआत में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के सफल संपन्न होने में मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बलों और मीडिया का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे चुनाव में रिटर्निंग अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से मुकाबला किया।

मान सिंह रौतेला ने कांग्रेस नेतृत्व, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा ने अपनी हार निश्चित देख जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी को ही अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। अगर भाजपा ने पुराने प्रत्याशी को मैदान में उतारा होता तो अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस की जीत तय थी।

प्रेसवार्ता में दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, खुशी लाल, देवेंद्र नौडियाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👉 उपाध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि आने वाले समय में उनका पूरा फोकस चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल और सर्वांगीण विकास पर रहेगा ताकि टिहरी जिला हर क्षेत्र में प्रगति की नई मिसाल कायम कर सके।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!