मुखमाल गांव में भारी बारिश से मकान ध्वस्त, जनहानि टली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रताप नगर विकासखंड के मुखमाल गांव (पट्टी उपली रमोली) में हुकम सिंह पुत्र रूप चंद सिंह का दो मंजिला मकान भारी वर्षा के कारण धराशायी हो गया। सौभाग्यवश घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि घर में रखा सारा सामान और राशन पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने तहसीलदार प्रताप नगर से दूरभाष पर वार्ता कर राजस्व टीम को मौके पर भेजने और प्रभावित परिवार को त्वरित सहायता जैसे त्रिपाल, खाद्यान्न आदि प्रदान किए जाने की मांग की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!