टिहरी गढ़वाल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मार्ग अवरुद्ध

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अगस्त 2025 । टिहरी गढ़वाल ज़िले में बीती रात से हो रही लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे आमजन और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

🔸 नरेंद्रनगर क्षेत्र के प्लास्डा में भारी मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। एक इनोवा कार भी मलबे में फंसी हुई है।
🔸 देवप्रयाग के मूल्यागांव में बड़े पत्थरों के खिसकने से सड़क अवरुद्ध हो गई है, जेसीबी से हटाने का प्रयास जारी है।
🔸 बचेलीखाल, देवप्रयाग में भी मलबा आने के कारण मार्ग बंद है।
🔸 घनसाली के पिलखी क्षेत्र में सड़क पर मलबा और पत्थर आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जहाँ जेसीबी मशीन कार्यरत है।
🔸 सुवाखोली–उत्तरकाशी मार्ग भावन और रोटु की बेली में बंद है।
🔸 चंबा–उत्तरकाशी मार्ग पानियली और सियासु में अवरुद्ध है।
🔸 कीर्तिनगर क्षेत्र में देवप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

🚨 पुलिस की अपील:
टिहरी पुलिस ने सभी यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति और मार्गों की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!