Ad image

महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों पर वन स्टॉप सेंटर का जागरूकता कार्यक्रम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वन स्टॉप सेंटर टिहरी द्वारा गजा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ चम्बा (बादशाहीथौल) में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गजा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल विवाह जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर उमा पंवार और मनीषा सकलानी ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को शोषण से बचाना, उन्हें न्याय दिलाना और कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को कानूनी सहायता, पुलिस सहयोग, अस्थायी आश्रय (5 दिन तक रहना व भोजन) जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, लैंगिक व भावनात्मक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, महिला तस्करी, बाल विवाह, एसिड अटैक, साइबर अपराध और लावारिस महिलाओं जैसी समस्याओं को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह कार्य करता है, जहाँ उन्हें पुलिस, मेडिकल, कानूनी और मानसिक सहायता के साथ काउंसलिंग व मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर चंबा ब्लॉक की सुपरवाइजर मधु मखलोगा और गजा सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां अंजू, कविता, सुनीता, प्रियंका, मोनिका और आरती मौजूद रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!