टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गजा स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” (द्वितीय संस्करण) का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।
https://www.facebook.com/share/v/1C4XzUJymy

मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घंटाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमति चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं तथा ऐसे महोत्सव समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत , नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों, आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गजा घण्टाकर्ण महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।




