पुलिस लाइन चंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल ने सहपारिवारिक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती नितिका खंडेलवाल और विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को गोकुल धाम की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दर्शन कर भजन-कीर्तन व आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्री आयुष अग्रवाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री अमित कुमार, पुलिस परिवार व आमजन उपस्थित रहे।

एसएसपी टिहरी ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!