सीडीओ ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत कन्स्युड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 अक्टूबर 2024 । मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम कन्स्युड में चल रहे विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और सभी विभागों को काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

ग्राम में पशुपालन, कृषि, उद्यान और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बकरी पालन, समेकित खेती, जैविक खेती, पाली हाउस निर्माण, और सिंचाई सुविधाएं शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट कक्षाओं और आंगनबाड़ी भवन के विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। सीडीओ ने ग्रामीणों को मशरूम, सेब और कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!