मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर डीएम टिहरी सख्त, एसडीएम और बीएलओ को मिले निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला सभागार में हुई बैठक में एसडीएम व बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए।

डीएम ने कहा कि 2003 और 2025 की मतदाता नामावली का मिलान कर मतदाताओं को चार श्रेणियों (ए, बी, सी, डी) में वर्गीकृत किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से आयु और दस्तावेज़ों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां नए बूथ बने हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जाए और एसडीएम स्वयं बीएलओ के कार्य की निगरानी करें।

बैठक में आईएएस प्रशिक्षु स्नेहिल कुंवर सिंह, एडीएम ए.के. सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!