उत्तराखंडविविध न्यूज़

पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश महोदय श्री अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी के द्वारा आज दिनांक 03.01.2026 को नगर पालिका परिषद सभागार बौराडी, नई टिहरी में प्रोजेक्ट टुडे सिक्योर टुमारो अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, वायु, जल एवं मृदा संरक्षण के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, एक स्वच्छ नगर न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है बल्कि शहर की छवि, पर्यटन व विकास को भी बढ़ावा देता है, यदि कचरा सही ढंग से निपटाया ना जाए नालियों की साफ सफाई ना हो तथा सार्वजनिक स्थान गंदे रहे तो इसका सीधा असर जनता के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस गोष्ठी के माध्यम से हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया जाए तथा सफाई कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा की नियमों का पालन सख्ती से हो तथा लापरवाही बरतने वालों पर उचित कार्यवाही की जाए।

श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जब तक जनता पर नगर पालिका मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक स्वच्छता का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सकता, हमें मिलकर ऐसी कार्य योजना बनानी होगी जो व्यवहारिक हो और जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की जा सके। तत्पश्चात उपस्थित सभी जनमानस द्वारा नगर पालिका परिषद बौराडी के समीप स्थित स्टेडियम में व उसके आसपास सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत,अधिशासी अधिकारी वाशुदेव डंगवाल द्वारा भी अपने विचार रखे। शिविर में स्वच्छता निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह नेगी, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवी एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!