एसडीआरएफ ढालवाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 सितम्बर 2025। एसडीआरएफ ढालवाला परिसर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी मशीनों और उपकरणों की विधिवत साफ-सफाई कर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

पूजा कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से भाग लिया तथा भगवान विश्वकर्मा से शक्ति, दक्षता और सफलता की कामना की। इस दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में सदैव तत्पर रहेंगे और उपकरणों व मशीनों का बेहतर रख-रखाव एवं सदुपयोग सुनिश्चित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन उपकरणों और औजारों की पूजा कर उनके प्रति आभार प्रकट किया जाता है।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण बना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!