धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की NSS इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 सितम्बर 2025। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने ग्राम डौर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वहाँ स्थित जलाशय एवं जलधाराओं की सफाई की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत पीटीसी रोड के समीप एक सड़क जागरूकता रैली भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोन्दनी, डॉ. कमल कुमार, डॉ. राजपाल, डॉ. मैठानी, डॉ. संजय कुमार एवं श्री अजय पुंडीर सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!