तपोवन, मुनि की रेती व कैलाश गेट में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
  • 12 दवा दुकानों का परीक्षण, 3 पर क्रय-विक्रय रोक”
  • संयुक्त टीम की कार्रवाई में औषधि निरीक्षक व पुलिस प्रशासन शामिल”

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तपोवन ढालवाला, मुनि की रेती एवं कैलाश गेट क्षेत्र में कल बुधवार औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 12 दवा दुकानों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3 दवा दुकानों पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर तत्काल प्रभाव से उनके क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!