Ad image

खाद्य संरक्षा विभाग ने चमोली के बाजारों का किया निरीक्षण, 9 सैंपल जांच को भेजे

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग ने चमोली जनपद के बाजारों में सघन निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त अमिताभ जोशी ने बताया कि ग्वालदम, नारायणबगड़, चमोली और गोपेश्वर बाजारों में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिनमें से 9 प्रतिष्ठानों से सैंपल जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण में तहसील प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीमें भी शामिल रहीं। व्यापारियों को सफाई बनाए रखने और एक्सपायरी सामान का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!