Ad image

पावकी देवी मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बजरंग सेतु से गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने किया बरामद

टिहरी गढ़वाल। पावकी देवी मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे पाँच युवक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) में सवार थे। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200–300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद खाई से शवों और घायलों को बाहर निकाला।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों के शव जिला पुलिस को सुपुर्द किए गए हैं। मृतकों की पहचान विमल कण्डियाल (31), राहुल कलुड़ा (23) और आशिष कलुड़ा (26) के रूप में हुई है। दोनों घायल युवकों में निखिल रमोला (21) और तनुज पुंडीर (26) शामिल हैं। सभी युवक श्यामपुर, ऋषिकेश के निवासी बताए गए हैं।

एक अन्य घटना में निर्माणाधीन बजरंग सेतु, लक्ष्मण झूला से गंगा नदी में गिरे दिल्ली निवासी युवक हेमंत सोनी (31) का शव एसडीआरएफ ने गुरुवार को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बीते 16 अक्टूबर को हेमंत अपने दो साथियों — अमित सोनी और अक्षत सेठ— के साथ निर्माणाधीन पुल पर घूमने गया था, इसी दौरान वह अचानक नीचे गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ ढालवाला टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

टीम द्वारा आज नदी से शव बरामद कर जिला पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा शव की पहचान की पुष्टि कर दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!