Ad image

बुराई पर अच्छाई और सत्य की असत्य पर जीत है दीपों का पर्व- नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला हरिद्वार। नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला में छ: दिवसीय दीपोत्सव पर्व के तीसरे दिन रुप चतुर्दशी एवं लक्ष्मी नारायण पूजन बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश विदेश से नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान से जुड़े साधकों ने परमाध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज के सानिध्य में महालक्ष्मी के विशेष मंत्रों का जप सायं प्रदोष काल से लेकर निशीथ कालीन मुहुर्त तक पूरी रात्रि जागरण एवं प्रातःकाल में हवन यज्ञ करके विश्व शान्ति की कामना की।

इस अवसर पर साधकों को प्रवचन देते हुए रसिक महाराज ने कहा कि हिंदू  धर्म के प्रत्येक त्यौहार की तरह दिवाली का भी अपना ज्योतिषीय महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अनेक पर्व और त्यौहारों पर बनने वाली ग्रहों की दशा एवं विशेष योग मानव समाज के लिए फलदायी होते हैं। 

दिवाली का समय हिन्दुओं द्वारा किसी भी नए कार्य के शुभारंभ और किसी वस्तु को खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका भी अपना ज्योतिषीय कारण है। दीपावली के समय तुला राशि में सूर्य और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में स्थित होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा की स्थिति किसी भी व्यक्ति को शुभ फल देने वाली होती है। 

तुला राशि एक संतुलित भाव वाली राशि है जो न्याय और निष्पक्षता का प्रतिनिधित्व करती है। तुला राशि के स्वामी शुक्र सौहार्द, भाईचारे, सद्भाव और सम्मान का कारक हैं। इन्ही गुणों के कारण सूर्य और चंद्रमा का तुला राशि में स्थित होना शुभ संयोग का निर्माण करता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!