प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों द्वारा जोश-खरोश से प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 नम्बर, 2025। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा आज रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं, अध्यापकगणों, नगर पालिका, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस मौके पर सांई चौक में जनपद के शहिद उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रभात फेरी का आयोजन गणेश चौक से गीता भवन बौराड़ी तक किया गया। स्कूली बच्चों ने
देशभक्ति एवं उत्तराखंड के शहीदों के जयकारो के नारे लगाते हुए उत्साह एवं उमंग के साथ प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!