सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के अंतर्गत सीएचसी हिंडोला खाल में तीन दिवसीय बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) हिन्दोलाखाल, विकासखण्ड देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित तीन दिवसीय बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ देवप्रयाग विधायक श्री विनोद खंडारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र रावत, मंडल महामंत्री श्री मनोज बगड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के प्रथम दिवस कुल 162 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, सामान्य सर्जरी, फिजिशियन, ईएनटी एवं मनोरोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आमजन से अपील की कि वे शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित यह शिविर जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को उनके निकट ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराकर सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे शिविर के आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!