वन अनुसंधान संस्थान में “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की निदेशक डॉ. रेनू सिंह की उपस्थिति में हुए इस आयोजन का संचालन विस्तार प्रभाग की प्रमुख श्रीमती ऋचा मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया, जिसमें वैज्ञानिक, अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। निदेशक डॉ. रेनू सिंह के नेतृत्व में परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

लगभग 250 प्रतिभागियों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम में डॉ. चरण सिंह ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में विस्तार प्रभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!