Ad image

मुरारीलाल खंडवाल बने टिहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष: कांग्रेस जनों में उत्साह

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ओर जिला अध्यक्षों की टीम घोषित की गई है।

टिहरी जनपद के लिए अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के भेलूंता गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल को टिहरी जनपद के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है।

निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की पार्टी ने बिगत 6 वर्षों से उन्हे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रखी थी उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ इसका निर्वाह किया उन्होंने संगठन के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहे और उनका साथ दिया पार्टी को मजबूत किया भविष्य में भी हम सब लोग मिलकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करेंगे और मिशन 2027 को फतह करेंगे।

मुरारीलाल खंडवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह दिनेश लाल ,एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत,गीता राम गैरोला,एनएसयूआई के अध्यक्ष अरुण टम्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश थलवाल, जसवीर सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, रमेश लाल ,श्रीपाल सिंह पंवार ,दीपचंद सजवान, विजेंद्र सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, दिनेश क्रिशाली,बलबीर सिंह कोहली, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी,नवीन सेमवाल, रोशन नौटियाल,असद आलम, महिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री ममता उनियाल अनीता रावत मुन्नी बिष्ट कैलाशी देवी, सुषमा दुमोगा,मीना साह, लक्ष्मी रावत, गीता सजवान,शगुफ्ता प्रवीण अनीता साह,प्यारी देवी, लक्ष्मी नेगी,हंसा रमोला, राजबाला बसंती भारती, यशोदा विश्वकर्मा रेशमा , अनीता शर्मा, आदि लोगों ने खुशी व्यक्त कर सीट्स नेतृत्व का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!