झंडा रोहण और मिष्ठान वितरण के साथ मनाया कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस

टिहरी गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के कांग्रेस जनों द्वारा पार्टी कार्यकाल में 140 वां स्थापना दिवस झंडा रोहण और मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया।
विचार गोष्ठी से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस जनों में दिवंगत कांग्रेस नेता शौकत अली जी की धर्मपत्नी श्रीमती जुबेदा बानो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल एडवोकेट ज्योति प्रसाद भट्ट,आनंद सिंह बेलवाल भाग सिंह मखलोगा जी सोल और माला भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि 140 वर्ष पुरानी कांग्रेस पार्टी आज भी देश और दुनिया में वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर समाज के हर धर्म जाति वर्ग के लोगों को एक माला में पिरोकर एक सूत्र में बांधकर तिरंगे की नीचे भारत माता के मान और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट ज्योति प्रसाद भट्ट आनंद सिंह बेलवाल विजय गुनसोला ने कहा कि 21वीं सदी के नेता राहुल गांधी जी ने वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आगे बढ़ते हुए जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर वही संदेश देने का काम किया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला सूरज राणा, सैयद मुशर्रफ अली ने कहां की कांग्रेस पार्टी ने इस देश को सुई से लेकर संभल तक पहुंचाने का काम किया और भविष्य में भी देश के विकास में देश की एकता और खड़का बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा सूरज राणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद् रमौला विजय गुनसोला,ज्योति प्रसाद भट्ट एडवोकेट आनंद सिंह बेलवाल सैयद मुसरफ़ अली साहब सिंह सजवान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ममता उनियाल लक्ष्मी रावत , किशोर सिंह मंद्रवाल,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान शक्ति प्रसाद जोशी, सभासद नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत विश्वजीत सिंह नेगी ज्ञान सिंह रावत,वीरेंद्र दत्त संतोष आर्या महेश मुकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।



