उत्तराखंडविविध न्यूज़हेल्थ & फिटनेस

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मोबाइल हेल्थ टीमों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मोबाइल हेल्थ टीमों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण होटल भरत मंगलम बौराड़ी में सम्पन हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में RBSK (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अन्तर्गत 05 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ० वृजेश डोभाल, कार्यक्रम अधिकारी RBSK द्वारा 4D (जन्मजात बीमारी पोषक तत्वों की कमी, बच्चों की सामान्य बीमारियों तथा विकासात्मक देरी तथा विकलांगता) के बारे में टीमों को सूक्ष्म जानकारी दी गयी।

डॉ० चन्दन कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी NHM एवं डॉ० वृजेश डोभाल, कार्यक्रम अधिकारी RBSK डॉ० वैभव रमोला, बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बौराड़ी, डॉ० अभिषेक फिरमाल चिकित्साधिकारी प्रा०स्वा० केन्द्र नन्दगांव द्वारा 05 दिवसीय प्रशिक्षण में टीमों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी साथ ही विजयलक्ष्मी उनियाल, RBSK मनेजर द्वारा सभी टीमों को ‘कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु चर्चा की गयी। प्रशिक्षण के दौरान समस्त ब्लॉक स्तर से मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आर०बी०एस०के० कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि चिकित्सकों की टीम विद्यालयों और आंगनवाडी केन्द्रों में भ्रमण कर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 04डी (डिफेक्ट एट बर्थ, डेफिसेन्सी, चाइल्ड हुड डिजीज, डेवलेपमेन्टल डिले और डिसेबिलिटी) की पहचार कर उच्च चिकित्सा इकाइयों में बीमार बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराना है।

आर०बी०एस०के० कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न उच्च चिकित्सालयों में निःशुल्क सर्जरी की जा रही हैं- जिनमें हृदय रोग, क्लेफ्ट लिप, क्लब फुट, बहरापन, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, कंजनाइटल कॉटरेक्ट आदि प्रमुख हैं।

प्रशिक्षण में जनपद की समस्त 13 आर०बी०एस०के० टीमों में कार्यरत 24- चिकित्साअधिकारियों, 13-फार्मेसी अधिकारियों तथा 13-नर्सिग अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें डॉ० पवन चौधरी, डॉ० रश्मि पोखरियाल, डॉ० विमल जोशी, डॉ० कुलदीप बिष्ट, श्री उदय रावत – फार्मासिस्ट, श्री जयबीर सिंह – फार्मासिस्ट, श्री राजेश सिंह फार्मासिस्ट, श्रीमती वन्दना रावत – ए०एन० एम० एवं टीमों के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!