टिहरी झील महोत्सव को लेकर टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी झील महोत्सव के आयोजन पर जनपद के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम और सीएम के निर्देशों पर शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कनाताल, धनोल्टी, तपोवन सहित अन्य स्थलों पर एडवेंचर व अनुभवात्मक गतिविधियां विकसित की जा रही हैं। उन्होंने टूर ऑपरेटरों से सुझाव मांगे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह को चार दिवसीय फेस्टिवल की रूपरेखा व ट्रेकिंग-एडवेंचर का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। हिमगंगा एडवेंचर ने गंगा तट पर काइट फेस्टिवल, ट्रेक हिमालय के राजीव त्रिपाठी ने ट्रेकिंग प्रचार व बृजेश सेमल ने माउंटेन बाइकिंग ट्रेल्स विकसित करने का प्रस्ताव दिया। दो प्रतिभागियों ने वॉलंटियर के रूप में 1-3 दिन के टूर प्रपोजल तैयार करने की पेशकश की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, बोट यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, होमस्टे संचालक मनीष नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!