Ad image

समाजसेवी सुशील बहुगुणा अपने जन्मदिन पर 66 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय आदर्श विद्यालय, नई टिहरी में समाजसेवी सुशील बहुगुणा का जन्मदिवस बच्चों की मुस्कान और उल्लास के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और केक काटकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सुशील बहुगुणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिवस को सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने विद्यालय में अध्ययनरत 66 विद्यार्थियों को स्वेटर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के सूत्र बताए और जीवन में ईमानदार एवं संस्कारवान नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही “शराब नहीं, संस्कार” मुहिम के तहत नशामुक्त शादियों के महत्व और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य टी.टी. राणा ने सुशील बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में सभी विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। डाइट के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर ने भी समाजसेवी बहुगुणा के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में शिक्षक गौतम भट्ट, नंदा चौहान, मीरा पंवार, इंद्रदेव बहुगुणा, डीओ बेसिक शिक्षा के प्रतिनिधि उनियाल जी, रीना, रक्षा, विजय डोभाल, रंजीता थपलियाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!