देवप्रयाग महाविद्यालय के शिक्षकों ने आईआईएससी प्रशिक्षण में बढ़ाया मान, दो बड़े पुरस्कार हासिल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय परिसरों एवं राजकीय महाविद्यालयों के विज्ञान वर्ग के 80 शिक्षकों के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के चेल्लाकेरे परिसर में आयोजित 14 दिवसीय तृतीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के लिए गर्व और उपलब्धि लेकर आया। महाविद्यालय से प्रतिभाग करने वाले दो शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।जीव विज्ञान वर्ग में श्री मोहम्मद आदिल कुरैशी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. सुबोध कुमार एवं उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला ने दोनों सहायक प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार ने भी इन उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!