टिहरी गढ़वाल 25 दिसम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल ने थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कनेक्टिविटी, अभिलेखों, मैस एवं मालखाने की स्थिति का जायजा लिया और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके साथ ही आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के दृष्टिगत होटल-ढाबों की चेकिंग, रात्रि गश्त, वाहन चेकिंग, बैरियर ड्यूटी पर बॉडी वार्म कैमरा के प्रयोग तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध अफीम एवं भांग की खेती पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए
एसएसपी आयुष अग्रवाल का थाना छाम में आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



