घनसाली में उक्रांद के सदस्यता अभियान को मिला व्यापक जन समर्थन, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

( घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट )

टिहरी गढ़वाल, 05 जनवरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज घनसाली में उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) का भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुकरेती की उपस्थिति में चकरेड़ा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।

निर्माणाधीन बस अड्डे प्रांगण, घनसाली में आयोजित इस अभियान के दौरान जिन प्रमुख लोगों ने सदस्यता ली, उनमें अनुज शाह, कमल सिंह नेगी, श्रीमती सुधा शाह, रणवीर सिंह, धर्मवीर शाह, अंकित रावत, पूर्व प्रधान शैलेन्द्र सिंह लिंगवाल, धर्मेन्द्र, प्रमीत लाल, विजय लाल, महावीर सिंह, विजेन्द्र सिंह, बर्फेश्वर प्रसाद, गुड्डू सिंह, जय सिंह जुगतवाण, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार सेमवाल, अब्बल सिंह, शंकर सिंह, पंकज सिंह नेगी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सूरज देवी, श्रीमती सुलोचना देवी, शीश पाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल रहे।
कार्यक्रम में उक्रांद के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सैन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल कोटनाला, जिला अध्यक्ष डी.डी. पंत, प्रवक्ता जबर सिंह रावत पावेल, एडवोकेट लोकेंद्र जोशी, पंकज व्यास, उपाध्यक्ष रेखा मियां, श्रीमती सरोजनी बर्थवाल, उपाध्यक्ष रणवीर नेगी, श्रीमती सुनीता रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद्र राणा, सैन्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष भरत सिंह राणा, महामंत्री (सैन्य) सूबेदार देवेन्द्र उनियाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदस्यता अभियान का नेतृत्व अनुज शाह ने किया। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद्र राणा ने की, जबकि संचालन जय सिंह जुगतवाण द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्यार सिंह पंवार, गणेश भट्ट, सचिन बसन्वाल, रघुवीर सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखण्ड को शोषण, दोहन और विनाश से बचाने के लिए उक्रांद का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से दल से जुड़कर राज्य हित में संघर्ष करने का आह्वान किया।
अंत में सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन “जय भारत, जय उत्तराखण्ड” के उद्घोष के साथ हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!