उत्तराखंडविविध न्यूज़

जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरा उद्देश्य: दिनेश धनाई

Please click to share News

खबर को सुनें

जाखणीधार के लगवोई गांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

टिहरी गढ़वाल। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने जनता के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खंड की ग्राम पंचायत लगवोई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
सोमवार को हुए भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से वीबी-जी राम-जी योजनाओं की धीमी प्रगति, पेयजल संकट, सड़क संपर्क की खराब स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनके सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब योजनाएं धरातल पर ईमानदारी और प्रभावी ढंग से लागू हों तथा जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन स्तर पर मजबूती से उठाकर उनका प्रभावी समाधान कराया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अलग-अलग संवाद कर उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
दिनेश धनाई ने कहा कि सार्थक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर विकासवाद के समर्थन की अपील की।
ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के गांव पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जनता से संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान लगवोई रतन सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह भंडारी, जबर सिंह खाती, प्रधान प्रतिनिधि गेंवली रतन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत स्वाजीलैंड राकेश सिंह मंद्रवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन खाती, पीतांबर सेमवाल, प्रेमदत्त सेमवाल, राजपाल सिंह भंडारी, मंगल सिंह खाती, वार्ड सदस्य तनुजा नौटियाल, अनीता देवी, सावित्री देवी, गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!