उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान: कांग्रेस की डीएम कार्यालय तक रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत बुधवार को नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में जोरदार रैली, धरना व प्रदर्शन किया। रैली हनुमान चौक से प्रारंभ होकर विधि विहार होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय परिसर तक पहुंची, जहां जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ–देश बचाओ” तथा केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी ऐतिहासिक ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।
विधायक नेगी ने कहा कि मनरेगा ने देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान दिया है, वहीं उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में इस योजना ने पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई वैकल्पिक योजना में रोजगार की कानूनी गारंटी नहीं है, जिससे ग्रामीण मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
कार्यक्रम में प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नेगी के अलावा जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, अभियान के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रमुख विजय गुणसोला, आशा रावत, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, सीमा कृशाली, नगर अध्यक्ष कुलदीप पंवार आदि ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी कीमत पर ग्रामीणों के अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार द्वारा किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!