Ad image

ओवरस्पीड एवं अन्य अभियोगों में 73 वाहनों के चालान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा कल कीर्तिनगर–देवप्रयाग मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-34) पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत ओवरस्पीड, बिना परमिट, बिना टैक्स, बिना फिटनेस सहित अन्य अभियोगों में कुल 73 वाहनों के चालान किए गए।

यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ.) सत्येंद्र राज के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मियाँ, परिवहन सहायक निरीक्षक अनंतराम, अर्जुन सिंह एवं विपिन सिंह उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग करने की अपील की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!