28 फरवरी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में होगा एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

“मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय की अपील — अधिक से अधिक लाभ उठाएं”

टिहरी गढ़वाल 27 फरवरी, 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्याम विजय द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला चिकित्सालय बौराड़ी में एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। यह टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को टीकाकरण हेतु निर्धारित तिथि पर जिला चिकित्सालय अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य लाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!