देवप्रयाग महाविद्यालय में एनएसएस का पांचवां एक दिवसीय शिविर संपन्न, क्रीड़ा परिसर में श्रमदान कर किया सौंदर्यीकरण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 फरवरी 2026। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पांचवें एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. ओमप्रकाश ने सभी स्वयंसेवकों का बौद्धिक मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिविर के उद्देश्यों एवं निर्धारित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में आयोजित होने वाली वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए क्रीड़ा परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए परिसर से कूड़ा-करकट एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया।
इसके अतिरिक्त एनएसएस स्वयंसेवकों ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण एवं एथलेटिक्स ट्रैक को तैयार करने जैसे कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को गति मिली।
शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!