उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

बाल विकास विभाग की बैठक में “मिशन आरम्भ” कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी गढ़वाल में बाल विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम की वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक लता कुमारी एवं जिला समन्वयक उमेश बहुगुणा ने जिलाधिकारी टिहरी एवं समस्त बाल विकास अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व से जोड़ते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था की मजबूत आधारशिला रखने हेतु खेल-आधारित गतिविधियों को तकनीकी माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

उनके द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के जरिए सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी भाषा, गणितीय क्षमता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अतिरिक्त सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें एक कुशल एवं दक्ष शिक्षक के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे केंद्रों पर बच्चों को पोषण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा सके और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय, बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी साक्षी शर्मा, एआरटीओ सत्येंद्र राज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!