जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविरों की समीक्षा बैठक आयोजित

टिहरी गढ़वाल। आज बुधवार को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपद में पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों में प्राप्त प्रस्तावों एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी द्वारा खरीफ एवं रबी फसलों की उत्पादकता एवं क्षेत्रफल की जानकारी दी गई। साथ ही ऑल सेक्टर फाइनेंशियल रिपोर्ट, जिला एवं राज्य सेक्टर योजनाएं, केंद्र पोषित योजनाएं, ब्रह्माय सहायतित योजनाएं, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, जियो लाइनिंग टैंक, सॉयल हेल्थ कार्ड सैचुरेशन, स्टेट मिलेट मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आतमा, नमसा आदि योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने रूफ वाटर हार्वेस्टिंग टैंक के लक्ष्य को बढ़ाने के निर्देश दिए।
उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा जिला एवं राज्य योजनाओं, पीएमकेएसवाई, एमईडीएच, फल पौध वितरण, घेरबाड़, फसल प्रबंधन तथा फल क्षेत्र विस्तार की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि शिविरों में प्राप्त अधिकांश प्रस्तावों में घेरबाड़ एवं वेदर स्टेशन की मांग प्रमुख रही।
समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा शिविरों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा नए प्रमाण पत्र बनने हैं, उनके लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि कुछ मामलों में रेटिना अथवा फिंगरप्रिंट प्राप्त न होने के कारण प्रमाण पत्र निर्गत करने में कठिनाई हो रही है।
इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय से समन्वय कर पैनल की सूचना जनता तक पहुंचाने, रूट चार्ट तैयार करने तथा दिव्यांगजनों के आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला उद्योग विभाग से गजेंद्र सिंह द्वारा उद्यमिता विकास हेतु संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि शेष विभागों की समीक्षा बैठकें आगामी दिनों में आयोजित की जाएंगी।



