टिहरी गढ़वाल, 23 फरवरी 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2025 के अंतर्गत पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), RTI/रिट सेल तथा महिला हेल्पलाइन शाखा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय एवं विभिन्न आयोगों से जारी आदेशों की पृथक फाइलिंग कर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
RTI/रिट सेल के निरीक्षण में माननीय Supreme Court of India एवं Uttarakhand High Court के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए गए।
महिला हेल्पलाइन शाखा में महिला अपराध रजिस्टर, अपराध पीड़ित प्रतिकार रजिस्टर, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग रजिस्टर तथा शिकायत काउंसलिंग रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़िताओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार एवं प्रभावी काउंसलिंग पर विशेष बल दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध सूचनाओं के संकलन एवं जारी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी टिहरी ने विभिन्न शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



